diwali horizontal

मड़ियांव पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद

0 73

मड़ियांव पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद

लखनऊ, 25 अगस्त 2025: लखनऊ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मड़ियांव थाना क्षेत्र और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने तीन शातिर और वांछित चोरों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सफेद और पीली धातु के आभूषण, नगद 35,000 रुपये और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रहीमुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन (23 वर्ष), मोईनुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन (28 वर्ष) और वीरेन्द्र सोनी पुत्र रामकुमार सोनी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी अभियुक्त बंद मकानों और ज्वैलर्स की दुकानों में चोरी करने और चोरी का सामान बेचकर जीवन यापन करने के मामले में लंबे समय से वांछित थे।मड़ियांव थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान के साथ मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे आटो रिक्शा में बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से 07 जोड़ी बिछिया, 02 जोड़ी बच्चों के हाथ का कड़ा, 05 जोड़ी पैरों के पायल, 10 अंगूठियां, 03 नाक की कील, 03 चैन, पीली धातु का टुकड़ा 19.74 ग्राम और 35,000 रुपये नगद बरामद हुए। इसके अलावा ई-रिक्शा UP32XN1090 को भी सीज किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय में मुकदमे संख्या 464/25, 474/25 और 65/25 बीएनएसएस दर्ज हैं। उन्हें उनके अपराधों और धाराओं 305(A)/331(4)/331(3)/317(2)/317(4) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।इस कार्रवाई में अपराध शाखा की टीम और मड़ियांव थाना की टीम ने रणनीतिक निगरानी और व्यापक छानबीन के बाद अभियुक्तों को धर दबोचा। अपराध शाखा की टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष पांडेय, प्रकाश सिंह, मुहम्मद असलम, अतुल कुमार पांडेय, इंद्रप्रताप सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, हबीब खान, अमित कुशवाहा, दिलीप कुमार, जीत सिंह, धीरज और पवन, तथा कांस्टेबल देशराज मुखिया और नाहर सिंह शामिल थे। वहीं, मड़ियांव थाना की टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमित कुमार साहू, जोशी रघुवंशी, आकाश सिंह, दुर्गेश सिंह, गौरव कुमार सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, सौरभ यादव और अखिलेश वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।पुलिस ने जनता से अपील की है कि चोरी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत संबंधित थाना को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जा सके। यह गिरफ्तारी लखनऊ पुलिस की सतत मुस्तैदी और अपराधों पर नकेल कसने की प्रतिबद्धता का एक मजबूत उदाहरण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.