
लखनऊ : अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास के उद्देश्य से चलाई जा रही नई रोशनी योजना के अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित पहली छह दिवसीय कार्यशाला में 25 अल्पसंख्यक महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया I

इस अवसर पर नेशनल इंटीग्रेशन एंड एजुकेशनल सोसाइटी के कोषाध्यक्ष नजर मेहंदी ने कहा कि महिलाओं में समाज के प्रति सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता होनी चाहिए, जिससे वह केवल अपना ही नहीं समाज का भी भला कर सके इस कार्यक्रम में उपस्थित रेडियंस इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डायरेक्टर iffat रिजवी ने आत्मविश्वास, जागरूकता, आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर महिलाओं से चर्चा कीI

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर साध्वी गुप्ता आफरीन रहमान और आफरीन फातिमा ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किएI इस अवसर पर अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और नई रोशनी प्रमाण पत्र के साथ 600 रुपए का वजीफा भी वितरित किया गयाI