diwali horizontal

बंगाल में  बस नहर में गिरी

0 144

पश्चिम बंगाल : में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। उत्तर उत्तर दिनाजपुर जिले में एक बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई जब पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 प्रवासी मजदूरों को लेकर चार्टर्ड बस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि रायगंज पुलिस थाना इलाके में रूपाहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बस एक नहर में गिर गई।  उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर अपने घर लौट आए थे। अब वे कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद वापस अपने कार्य स्थलों पर जा रहे थे। झारखंड से कुछ मजदूरों को लेने के बाद बस पश्चिम बंगाल में रह रहे मजदूरों को लेने आई। जब घटना हुई तब बस लखनऊ की ओर जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.