diwali horizontal

एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा का अमेठी दौरा आज

0 231

अमेठी : प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उत्तर प्रदेश, मोहसिन रजा का एक दिवसीय दौरा 16 अक्टूबर को जनपद भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। प्रभारी मंत्री 16 अक्टूबर को दोपहर 12ः30 बजे निरीक्षण भवन लोनिवि गौरीगंज अमेठी पहुंचेंगे। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री द्वारा दोपहर एक बजे से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पारिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए जनपद के पांच सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा। इसी क्रम में शेष सफल अभ्यर्थियों को प्रभारी मंत्री द्वारा दोपहर दो बजे से श्री रणन्जय इण्टर कालेज गौरीगंज में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री शाम चार बजे लखनऊ को प्रस्थान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.