
चेहल्लुम में सदाए होगी बुलन्द “या हुसैन या हुसैन”
चेहल्लुम:अरेबिक तारीख के अनुसार इस्लामिक माह सफर की 20वीं सफर दिनांक 15.08.2025 को मजलिस हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के कर्बला के मैदान में शहीद होने के 40 दिन पूरे होने पर अलम सजाकर चेहल्लुम का जुलूस (40-50 हजार) समय लगभग 13.00 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, थाना चौक, सुन्नी इण्टर कालेज हैदरगंज, बुलाकी अड्डा तिराहा, मिल एरिया चौकी, एवररेडी तिराहा होते हुए कर्बला तालकटोरा थानाक्षेत्र तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा।

उक्त अवसर पर यातायात के सुगम संचालन हेतु दिनांक 15.08.2025 को दोपहर 11.00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत् होगाः-*
1. टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2. कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3. रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
5. हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
6. बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
7. मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
8. एवररेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
9. रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवररेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम की होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।
10. आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
11. विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही सकेगा, बल्कि यह यातायात लगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
12. ए ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड अपने गन्ंतव्य को जा सकेगा।
13. भूसामण्डी तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।
14. मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवररेडी तिराहा नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
15. जूलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
नोटः जूलूस कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।