diwali horizontal

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हर घर हर प्रतिष्ठान में फहराये तिरंगा: जिलाधिकारी

0 147

 

कन्नौज l जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक ग्यारह  से सत्रह अगस्त के मध्य अपने-अपने घरों, कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाएं।
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके अन्तर्गत दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ के अन्तर्गत सभी घरों, कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाना है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए राष्ट्र और इसकी स्वतंत्रता एवं संप्रभुता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जाग्रत करना है।उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा कि आप अपने स्वयं के संसाधनों से निर्माण या क्रय कर सकते है, गांधी आश्रम या ब्लाॅक, तहसील एवं जिला मुख्यालय से भी तिरंगा झण्डा क्रय कर सकते है l
Leave A Reply

Your email address will not be published.