diwali horizontal

लखनऊ में महिला ने बीच चौराहे पर दरोगा का कॉलर पकड़ा।

0 68

लखनऊ में महिला ने बीच चौराहे पर दरोगा का कॉलर पकड़ा।

Lucknow Police News:लखनऊ में एक महिला ने बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पहले एक महिला से हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए ट्रैफिक दरोगा पर भी हाथ उठाया। उसका कॉलर पकड़कर गालियां दीं।

इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार दोपहर निशातगंज चौराहे पर गुड बेकरी के सामने हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला काफी देर से चौराहे पर बवाल कर रही थी। उसने कई लोगों से हाथापाई की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसको शांत करवाने पहुंचे, तो महिला गुस्से में उनसे भी भिड़ गई।करीब 30 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते निशातगंज चौराहे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को अलग किया। महानगर थाने में पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक तौर पर बीमार है। उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस ने बताया- महिला के पास कोई फोटो ID नहीं मिली। हिन्दी भी नहीं बोल पा रही थी। इसलिए परिजनों की भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। आस-पास के लोगों ने बताया कि महिला सुबह से ही चौराहे के आस-पास घूम रही थी। इससे पहले उसे इलाके में नहीं देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.