diwali horizontal

लखनऊ में युवक ने प्रेमिका के साथ जहर खाया।

0 80

लखनऊ में युवक ने प्रेमिका के साथ जहर खाया।

लखनऊ:  प्रेमिका शादी-शुदा थी। महिला के घर के पास युवक का प्लॉट है, जहां गाय पाल रखी है। वह रोजाना गाय को चारा देने जाता तो विवाहिता से मिलने उसके घर भी जाता था।

 

घटना सरोजनी नगर में मंगलवार रात को हुई। मृतक की पहचान अर्पित (21) के रूप में हुई। वह सरोजनी नगर के फर्रुखाबाद चिल्लावां का रहने वाला है। प्लॉट घर से 500 मीटर दूर तपोवननगर, आजादनगर में है।मृतक के भाई ने बताया- रोज की तरह छोटा भाई मंगलवार शाम को भी गाय को चार देने प्लॉट पर गया था। देर शाम प्लॉट के पास रहने वाले उसके फूफा ने सूचना दी कि उसका भाई प्लॉट के पड़ोसी के घर में बेहोश पड़ा है।

 

सूचना के बाद जब मैं वहां पहुंचा तो उसका छोटा भाई प्लॉट में चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद आनन-फानन में उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सरोजनी नगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सही पाई गई है। युवक और महिला दोनों ने ही घर में कोई विषाक्त पदार्थ खाया है।

बाद में युवक के परिजन उसे लोकबंधु अस्पताल लेकर चले गए, जबकि महिला का पति भी अपनी पत्नी को किसी अस्पताल में ले गया है। उसका पता लगाने के साथ मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.