diwali horizontal

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात; भांजे ने मामा की गला काट कर की हत्या। 

0 55

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, भांजे ने मामा की गला काट कर की हत्या। 

Lucknow News:आरोपी कुछ दिन पहले मामा की नाबालिग साली को लेकर भाग गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। तब से हत्या करने की फिराक में था।

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, भांजे ने मामा की गला काट कर की हत्या।

बुधवार रात जब परिवार के लोग बाहर चले गए तो कमरे में बंद करके अपने मामा को पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से गला काट दिया। चीख-पुकार सुनकर मकान में रहने वाले अन्य किराएदार दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाने लगे। बाहर लोगों की भीड़ देखकर आरोपी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके दीवार तोड़कर फरार हो गया।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायल को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के शिवलोक कालोनी का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.