diwali horizontal

लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने डी एम पर उठाए गंभीर सवाल।

0 189

लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने डी एम पर उठाए गंभीर सवाल।

लखनऊ: लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने मंगलवार को डीएम कार्यालय और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट वक्फ प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी को आरटीआई के तहत साझा नहीं किया गया, जिसके चलते कोर्ट ने ADM पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया है।

RTI में मांगी थी वक्फ आय की जानकारी

मौलाना जव्वाद ने बताया कि एक आरटीआई एप्लीकेशन में वक्फ प्रॉपर्टी की आय का पूरा ब्योरा मांगा गया था, लेकिन डीएम ऑफिस ने यह कहते हुए सूचना देने से इनकार कर दिया कि यह “प्राइवेट प्रॉपर्टी” है

 

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय द्वारा इस तरह की जानकारी को छिपाना पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

कोर्ट ने न सिर्फ ADM पर 25 हजार का जुर्माना लगाया, बल्कि यह भी चेतावनी दी कि आदेश का पालन न होने पर उनकी तनख्वाह तक रोकी जा सकती है। मौलाना जव्वाद ने कहा कि यह जुर्माना रकम नहीं, बल्कि अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि जनता से जानकारी छिपाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्मीद पोर्टल पर भी उठाए सवाल

इस दौरान मौलाना जव्वाद ने उम्मीद पोर्टल की कमियों और सर्वर के बार-बार ठप होने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि जब शिकायत दर्ज करने के लिए बनाए गए पोर्टल की स्थिति ही ठीक नहीं, तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.