diwali horizontal

लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की हत्या की

0 104

लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की हत्या की

Lucknow Crime News:  लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी। उसने अपनी टीचर पत्नी के सामने ही दोनों का गला चाकू से काट दिया। आरोपी की पत्नी झगड़े के बाद मायके चली आई थी।

 

बुधवार रात दामाद बच्चे से मिलने के बहाने बैग में चाकू लेकर ससुराल पहुंचा।

उसने शराब पी रखी थी। इस दौरान उसकी ससुर से कहासुनी हो गई। उसने ससुर का एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे हाथ से चाकू से गला काट दिया, तभी सास भी आ गई थी। बचाने के लिए दौड़ी तो उसने सास का भी गला काट दिया।

पत्नी सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर है। पत्नी ने बताया- मेरी आंखों के सामने मम्मी-पापा को मार डाला। (रोते हुए..) उसने मम्मी-पापा का गला इस तरह से काटा कि उनकी चीख भी नहीं निकली..। दोनों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई। यह देखकर मैं डर गई और शोर मचाने लगी।उन्होंने कहा- घर में किरायेदार भी रहते हैं तो गेट खुला रह गया होगा, नहीं तो मैं अंदर न आने देती। आज जब बच्चे से मिलने के लिए आए तो अपने साथ बैग लिया था। उसमें क्या था, मैं नहीं जानती। मैं कमरे में लेटी थी।

मम्मी-पापा टीवी देख रहे थे। ये सीधे कमरे में आ गए। मुझे थोड़ा टच किया तो मैं बैठ गई। मुझसे पूछा कि तुमने डिसाइड कर लिया है न? मैंने कहा- अभी जैसा चल रहा है, चलने दीजिए। अभी मैं कुछ नहीं कह सकती।पूनम ने बताया- पापा इधर ही देख रहे थे। इन्होंने पापा को अंदर बुलाया। पापा से बोले कि मैं काम कर रहा हूं। अब मैं परिवार देख लूंगा। इस पर पापा ने कहा कि 10 साल से देख ही तो रहे हो। वो आपको 10 साल से झेल रही है।

इतना सुनते ही उन्होंने पापा का एक हाथ से मुंह दबा दिया और दूसरे हाथ से पापा का गला चाकू से काट दिया। पापा की आवाज तक नहीं निकल पाई थी। (पूनम रोने लगती हैं…) मम्मी उठकर आ गई थीं..उनका भी गला काट दिया।

 

 

वह हत्या करने के बाद दोनों के शरीर को चाकू से गोदने लगा। मेरे शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा गांव का है पूनम चार भाई-बहन हैं। उनके दो भाई रोहन और सूरज, बहन कंचन हैं। रोहन का मिर्जापुर में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरा भाई सूरज जम्मू में है। घटना के समय रोहन की पत्नी अपने मायके में थीं। घटना की सूचना पर देर रात वो घर पहुंचीं। पूनम को घर में सोनी कहकर बुलातेमां-बाप की हत्या के बाद बेटी पूनम की तबीयत बिगड़ गई है। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाल रही हैं। शोक व्यक्त करने के लिए लोग सुबह से उनके घर पहुंचने लगे हैं। घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। लोगों ने देखा कि पूनम बेड पर बेसुध लेटी हुई हैं। पड़ोस की महिलाएं उन्हें पानी पिलाकर, छींटें मारकर होश में लाती हैं। वह कुछ देर बाद फिर बेसुध हो जाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.