
लखनऊ में मोहम्मदी मिशन ने 80 परिवारों को बांटा वजीफा!
लखनऊ: लखनऊ में आल इंडिया मोहम्मदी मिशन का बैठक और वजीफा वितरण का कार्य हुआ। संगठन की ओर से हर महीने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और विधवा महिलाओं को सहायता राशि दी जाती है।

बैठक में नए जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित भी किया जाता है।
संगठन के संरक्षक मुफ्ती इरफान मियां ने कहा कि सर्वे के आधार पर गरीब-जरूरतमंदों की सूची तैयार की गई है। इस माह 80 परिवारों को वजीफा बांटा गया। वजीफा वितरण के दौरान अध्यक्ष सैयद इकबाल हाशमी समेत पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इस्लाम धर्म ने शिक्षा दिया कि मालदार लोग समाज के गरीब लोगों की सहायता करें। छात्रों की शिक्षा में मदद करना और मरीज को इलाज प्रदान कराना सबसे नेक काम है। अपने नजदीकी अस्पतालों तक जाएं और वहां बाहर से आने वाले मरीज तीमारदारों का दुख-दर्द बांटे।
इस मौके पर सैयद इकबाल हाशमी ने कहा कि मदद करने वालों को ही मदद मिलती है।

हमें इस बात की जानकारी होना चाहिए कि हमारे आसपास कौन परेशान, बेसहारा है। सेवा का काम करने वालों की हमेशा सराहना होनी चाहिए। गरीब और बेसहारा जरूरतमंदों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाना और आर्थिक मदद करना नेक काम है।
युवाओं को चाहिए कि वह अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करें या फिर जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं वह अपनी पॉकेट मनी से थोड़े पैसे बचाकर अच्छे काम में शामिल हों।