diwali horizontal

लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी में फर्जी बैनामा और धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त बृजेश दुबे गिरफ्तार

0 175

लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी में फर्जी बैनामा और धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त बृजेश दुबे गिरफ्तार

लखनऊ: थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त बृजेश दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ग्राम सौनई कजेहरा, तहसील मोहनलालगंज में अपने क्रय किए गए रकबे से अधिक जमीन धोखाधड़ी से बेच दी थी।मुकदमा 23 मई 2025 को दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने वादी की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से डामर रोड बना लिया और अपने हित के लिए फर्जी बैनामा तैयार किया। विवेचना के दौरान संकलित दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बृजेश दुबे ने 318(4), 329(3), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत अपराध किया है।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने प्लाटिंग का व्यवसाय करते हुए गाटा संख्या 887 में 1560 वर्गमीटर जमीन का बैनामा किया था, लेकिन अपनी गलती से लगभग 5000 वर्गफीट अतिरिक्त जमीन बेच दी। आरोपी का व्यवसाय प्लाटिंग का है और यह पहली बार नहीं है कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
गिरफ्तारी में थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम, जोन दक्षिणी कमिश्नरेट, लखनऊ सक्रिय रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.