diwali horizontal

मऊ में सेवा पखवाड़ा एवं दुर्गा मेला कार्यक्रम में मंत्री ए.के. शर्मा ने किया सहभागिता

0 49

मऊ में सेवा पखवाड़ा एवं दुर्गा मेला कार्यक्रम में मंत्री ए.के. शर्मा ने किया सहभागिता

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद मऊ भ्रमण के दौरान शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं दुर्गा मेला उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर की। हस्तनिर्मित उत्पादों को देखकर मंत्री शर्मा ने महिला उद्यमियों से उनके निर्माण, विपणन और बिक्री की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर बनती हैं, तो पूरा परिवार और समाज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनके उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने और आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।मंत्री ने कार्यक्रम में अन्य विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर मंत्री ने अमरजीत कुमार, सत्यम कुमार, दीपक शुक्ला, संतोष राय, मोहम्मद शादाब, अनीता देवी, गुड्डी देवी, नमिता सोनकर सहित अन्य लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के सांकेतिक चेक और आवास की चाबियां वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उनके आवेदन लेकर उन्हें योजनाओं से संतृप्त किया जाए।अपने संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण का अभियान है। इसका मुख्य लक्ष्य है कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा की अवधि में सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाए और सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ उन लोगों तक पहुंचे जिनके लिए ये बनाई गई हैं।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में महिलाएं, उद्यमी, लाभार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.