diwali horizontal

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर बांट कर खूब पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया

0 188

 

फतेहपुर चैरासी,उन्नाव : प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्वेटर बांट कर बच्चों को खूब पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया,फतेहपुर चैरासी क्षेत्र के अंतर्गत साहपुर खुर्द गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में नामांकित बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय स्वेटर वितरित किया,यहाँ स्वेटर वितरण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश जूझ रहा है ऐसे में बच्चों के पढ़ाई की जो ब्यवस्था की गई है उसमें आप सभी लोग सहयोग करें।

 

खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने विभिन्न मोबाइल ऐप्स की जानकारी देते हुए बताया कि इनके माध्यम से बच्चे बेहतर सीख सकते हैं उक्त विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कोविड नियमों का बखूबी पालन भी किया गया, बच्चे भी स्वेटर पाकर खुश हो गए,इस दौरान कुलदीप विमल सहित विद्यालय के शिक्षक अभिषेक पटेल,राजकुमार आदि सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.