diwali horizontal

रायबरेली में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया शहरी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लाभार्थियों को आवास व ऋण प्रमाण पत्र वितरित

0 51

रायबरेली में नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया शहरी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लाभार्थियों को आवास व ऋण प्रमाण पत्र वितरित

रायबरेली: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने रायबरेली दौरे के दौरान रायबरेली क्लब में जनपद के शहरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 100 सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य शामिल था। इसके अलावा, विद्युत विभाग के बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25 के तहत 4.25 करोड़ रुपये के सात कार्यों और आर.डी.एस.एस. योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये के चार कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायबरेली का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है और यह देश व प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयासों से शहर में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन सुलभ और सरल बना है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में नगर पालिका रायबरेली के सदर क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 76 करोड़ रुपये और वर्ष 2024-25 में 73 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए धन आवंटित किया गया।मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दर्जनों लाभार्थियों को आवास और ऋण प्रदान किए गए हैं। उन्होंने स्वदेशी कारीगरों और छोटे व्यापारियों को सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।इस दौरान नगर विकास मंत्री ने खाली सहाट रामलीला स्थल का निरीक्षण कर वंदन योजना अंतर्गत चल रहे सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता देखी और मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने घंटाघर तिराहे से लेकर मधुबन क्रॉसिंग रोड तक सड़कों के मरम्मत कार्य को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों की जाम की समस्या समाप्त होगी और आवागमन में सुविधा होगी।इसके अतिरिक्त, मंत्री ने नगर व्यापारियों के साथ संकल्प अभियान के अंतर्गत घटित जीएसटी दर का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति के बजाय विकास को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री ने कहा कि रायबरेली में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं और यह विकास का मंदिर बन रहा है, वहीं कुछ लोग केवल राजनीति की दुकान सजाने में लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.