diwali horizontal

राया में नगर पंचायत ने सख्ती से कराया साप्ताहिक बन्दी : चालान काट कर बसूला हजारो का समन शुल्क

0 127

मथुरा : कस्बा राया में नगर पंचायत द्वारा आज बुधवार को साप्ताहिक बन्दी का उलंघन करने के दौरान खुली पायी गयी दुकानों के चालान काटकर हजारों रुपए का जुर्माना बसूल कर कार्यवाही की गयी। कस्बा राया में निर्धारित बुधवार को साप्ताहिक बन्दी के दौरान दुकानें खुली पाये जाने पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश दीक्षित के दिशा निर्देशन में नगर पंचायत की टीम ने कटरा बाजार, हाथरस मथुरा रोड, मांट रोड, रेतिया बाजार, सादाबाद रोड, बलदेब रोड पर अभियान चलाकर खुली दुकाने पाए जाने पर चालान काटने की कार्यवाही की गयी

और हजारों रुपये का जुर्माना बसूल किया गया। नगर पंचायत की टीम को बाजारों में आती देख साप्ताहिक बन्दी का उलंघन करने बालो दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे।अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि साप्ताहिक बन्दी का उलंघन करने पर कार्यवाही की जायेगी।इस दौरान लिपिक जगमोहन शर्मा, जीतू, मुनेश, पप्पू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.