diwali horizontal

तीसरे चरण में हिन्दू-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के बजाय स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी हुआ मतदान

0 101

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में हिन्दू-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की अपेक्षा स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी होते दिख रहे हैं। तीसरे चरण में अलग-अलग मुद्दों पर मतदान हुआ है यूपी में तीसरे चरण के मतदान में कोई लहर किसी भी पार्टी की नहीं दिख रही है। ऐसे में स्थानीय विधायक और अलग-अलग मुद्दों को लेकर मतदाता वोट डालते दिखे। यही वजह है कि नेता भी अपनी हार और जीत को लेकर बहुत ठोस दावे नहीं कर रहे हैं।

हाथरस के नंगला बिहारी गांव के पोलिंग बूथ पर दोपहर एक बजे तक 700 वोटों में से महज छह वोट ही पड़े गांव के बाहर गंदा पानी भरा रहने के विरोध में ग्रामीणों ने दोपहर तक मतदान का बहिष्कार किया. लेकिन आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया नंगला बिहारी गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर सासनी ब्लॉक के मतदान स्थल पर लोग लंबी कतार में लगकर अपने मत डाल रहे थे. यहां कोई फ्री राशन तो कोई आवारा पशु और रोजगार के मुद्दे पर वोट डाल रहा था।

एक मतदाता ने कहा कि, जनता के बीच जाति धर्म का कोई मुद्दा नहीं है, हमारे बीच विकास का मुद्दा है. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि गौ हत्या पहले होती थी, अब नहीं हो रही है इसीलिए छुट्टा मवेशी हैं. लेकिन यह सब हमारे लिए फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.