
यूपी में पुलिस के दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों से 1.14 लाख रुपये ठगे।
Uttar Pradesh Police News:लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने एलआईयू दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों से 1.14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ललित तिवारी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लिए और बाद में पता चला कि कोई रजिस्ट्रेशन हुआ ही नहीं था। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने एलआइयू में तैनात दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों से 1.14 लाख रुपये ठग लिए। टालमटोल के बाद पीड़ित ने छानबीन की तो पता चला कि कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।