diwali horizontal

उत्तर प्रदेश LIVE 

0 58

उत्तर प्रदेश LIVE 

1 कानपुर मेट्रो का रूट तय, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो विस्तार का शुभारंभ करेंगे जिससे 31 मई से आम जनता के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं जिसके तहत स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

2 अयोध्या में ओवरडोज के कारण वृद्ध की मौत: अयोध्या में इलाज के दौरान एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। वृद्ध की बेटियों का आरोप है कि 10 घंटे में चढ़ने वाली दवा 15 मिनट में ही चढ़ा दी जिससे पिताजी का तड़प तड़प कर मौत हो गईं हैं।

 

3 माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की जाएगी विधायकी : माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की नफरती बयान के कारण जायेगी विधायकी।

4 गोरखपुर में बैंकॉक की बिजनेस पर NIA का शिकंजा: गोरखपुर में बैंकॉक के बिजनेसमैन पन्नेलाल यादव के घर पर NIA टीम ने मारा छापा, टीम तड़के सुबह 4 बजे खजनी थाना के अंतर्गत रावतहाडी गांव में पहुंची टीम।

5 कानपुर में मल्लाह समाज ने दी क्रांतिकारियो को श्रद्धांजलि : कानपुर में शनिवार को आर शहीद स्मारक समिति और महर्षि कश्यप निषाद जन कल्याण समिति ने 1857 के निषाद समाज के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। मल्लाहों ने सत्ती चौरा घाट पर 325

6 गाजियाबाद के मसूरी में सिपाही सौरभ देशवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पहचान अभी तक नहीं

गाजियाबाद के मसूरी में सिपाही सौरभ देशवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और 31 का चालान किया है। चार संदिग्धों पर इनाम घोषित है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस टीमें दिल्ली सहारनपुर और मेरठ में दबिश दे रही हैं। पुलिस का मकसद सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.