
यूपी : में कोरोना के सक्रिय मामलें अब न केवल बढ़ रहे है ये कई गुना ज्यादा तेजी सामने आ रहे है। बीते 48 घंटे में प्रदेश में तीन गुना ज्यादा मामले प्रदेशभर में दर्ज हो चुके है अकेले गौतमबुद्ध नगर में 9 नए केस सामने आएं वही लखनऊ में भी कोलकाता से लौटी महिला डॉक्टर समेत 2 लोग पॉजिटिव मिले है। इस बीच हैरान करने वाली बात यह है कि रिकवर केस की संख्या में भी गिरावट दर्ज हुई है यही कारण है कि कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 115 से पार हो चुकी है हालांकि राहत की बात यह है कि अभी प्रदेश के 3 दर्जन से जनपदों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या शून्य है।
लखनऊ में कोलकाता से लौटी महिला डॉक्टर मिली कोविड पॉजिटिव
लखनऊ में दो नए लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। कोलकाता से लौटी महिला डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वही ऑपरेशन से पहले एक मरीज में कोविड का पता चला है जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर इंदिरा नगर की रहने वाली हैं सर्दी जुकाम के बाद जांच कराई गई। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है हालांकि अभी वह असिम्प्टोमैटिक बताई गई है।
विदेशी यात्रा से लौटे 150 से ज्यादा हुए गुम अब इनके घरों पर RRT की दस्तक
इस बीच प्रदेश में वतन वापसी कर हुए गुम की भी तादाद लगातार बढ़ रही है। ओमिक्रोन संकट गहराते देख स्वास्थ्य विभाग ने एक्टिव सर्विलांस शुरु किया पर इस मुहिम को तगड़ा झटका तब लगा जब विदेश यात्रा से तमाम यात्रियों से संपर्क टूट गया पड़ताल करने पर यह भी पता चला कि कई यात्रियों ने पता व फोन नंबर समेत तमाम जरुरी जानकारी विभागीय लोगों को गलत दर्ज कराई थी यूपी में संपर्क से कटे ऐसे लोगों की संख्या 150 के करीब पहुंच गई है विभागीय अफसरों की माने तो इनको ट्रेक करने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम लगाई गई है और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस व लोकल इंटेलिजेंस यूनिट का भी सहयोग लिया जाएगा।
रेसिडेंशियल सोसाइटीज में लौटी कोरोना की बंदिशें
इस बीच लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य बड़े महानगरों में अब कोरोना की बंदिशें वापस लौटती दिख रही है। राजधानी के गोमतीं नगर स्थिति बड़ी रेजिडेंशियल सोसाइटी ओमेक्स ने सभी सोसाइटी मेंबर्स को अर्जेंट सूचना भेजकर 5 दिसंबर से कोविड की सभी गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने की बात कही गई है। इस बीच करीब एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी में नियम लागू करने की भी खबर है हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा इस बाबत कोई आदेश अभी जारी नही किया गया है। खास बात यह है कि ज्यादातर नियम खुद RWA अपने स्तर से लागू कर रही है साथ ही पॉजिटिव आएं लोग भी खुद से आइसोलेशन में जाते दिख रहे है।
एक नजर आकंड़ों पर शनिवार को इन शहरों में आएं नए पॉजिटिव केस
गौतमबुद्ध नगर : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 9, रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 22
लखनऊ : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 2,रिकवर हुए 1, एक्टिव केस 18
मथुरा : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 2,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 12
गाजीपुर : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 1,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 5
मैनपुरी : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 5,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 5
सहारनपुर : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 0,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 5
आगरा : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 0,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 4
बरेली : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 2,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 4
वाराणसी : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 3,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 3
कानपुर : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 1,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 3
गोंडा : पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए 1,रिकवर हुए 0, एक्टिव केस 2