diwali horizontal

छठ पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!

देवरिया LIVE 27/10/25

0 52

छठ पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!

(सिटीजन वॉयस: देवरिया संवाददाता: पुष्कर मणि त्रिपाठी)

देवरिया: छठ पर्व के अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा आज विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पकहा घाट (थाना बघौचघाट), हेतिमपुर घाट (थाना महुआडीह) तथा सेमरौना घाट (थाना रुद्रपुर) हनुमान मंदिर (थाना कोतवाली) का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक
निरीक्षण के दौरान महोदय ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों पर जल पुलिस व गोताखोरों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन के सहयोग से पर्व को शांति, श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ संपन्न करें।
 कहा कि छठ पर्व आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व है, जिसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद के सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा  महुआडीह का निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए निर्देश!

देवरिया: अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी  आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा आज  थाना महुआडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक पंजी, अपराध रजिस्टर, मालखाना तथा शस्त्रागार का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक
 ने प्रभारी निरीक्षक से क्षेत्र की अपराध स्थिति, लंबित विवेचनाओं तथा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त, प्रभावी बीट प्रणाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा जाए। उन्होंने थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।ये
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। सभी पुलिसकर्मी जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे पुलिस की छवि जनहितैषी एवं विश्वासयोग्य बनी रहे।

कोतवाली पुलिस द्वारा लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण!

देवरिया: 3 अवैध देशी तमंचा 4 जिन्दा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटरसाइकिल के साथ 6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, लूट के 84,360 रुपये बरामद
देवरिया द्वारा लिखित तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि
 मैं सीएचसी संचालक हूं
विवेक कुमार पाण्डेय पुत्र पुनीत कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम महुआडीह टोला रामपुर बनहर पोस्ट करजहा  कलेक्सन का रुपया लेकर घर जा रहा था कि रास्ते में 3 बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुर्ना नाले के पास से पैसे से भरा बैग छीनकर भाग गये । उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर  बीएनएस का अभियोग अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में   कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर परसिया अहिर चौराहे के पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोटर साइकिल बजाज पल्सर व बुलेट के साथ 6 अभियुक्तों को उत्कर्ष पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय निवासी मुन्सफ कालोनी वन विभाग के पीछे रामनाथ देवरिया  कोतवाली , संत यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी मुन्सफ कालोनी रामनाथ .,प्रशान्त सिंह पुत्र प्रभाकर सिंह निवासी महुई बुजुर्ग सिकरी गंज जनपद गोरखपुर, राज सिंह उर्फ धोनी पुत्र स्व राजेश सिंह निवासी आवास विकास कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर,अभिषेक यादव पुत्र अभय चन्द यादव साकिन मुसहरी बाजार विरवतपुर, थाना बिजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार व आशुतोष मल्ल पुत्र अरुण कुमार मल्ल उमानंगर , एसकेवाई स्कूल के पास थाना कोतवाली देवरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उत्कर्ष पाण्डेय व अभिषेक यादव के पास से 1-1 अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 1-1 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त संत यादव उर्फ दीपक यादव के पास से 1 अवैध देशी तमन्चा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया एवं उनके पास से लूट के 84360/रूपये बरामद किये गये।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा मिलकर सीएचसी संचालक की रेकी करने के उपरान्त उसके साथ लूट की घटना को कारित किया गया था।  पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद अवैध शस्त्र एवं घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटर साइकिल एवं लूट के 84360 रूपये कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.