diwali horizontal

संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी।

0 251

 

सीतापुर  : दिनांक 20 सितम्बर 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आसन्न ग्राम पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड 19 की विषम परिस्थितियों में सभी ने अत्यंत मेहनत से कार्य किया है जिससे इसका प्रभाव न्यूनतम हो सके। उन्होंने कहा कि जैसा कि सभी अवगत हैं कि अनलॉक की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है इसके दृष्टिगत कोरोना वायरस से बचाव करते हुए अपने दायित्वो का निर्वहन करना है। शासन की मंशा है कि जीवन सामान्य रहे और भविष्य में पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित है, जिसमे मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। इन सभी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक भी जनपद में आये हैं

 

 

इनके दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थित को बेहतर रखना सभी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मार्च 2020 के उपरांत प्राप्त भूमि विवादो का विवरण संकलित करते हुए उनपर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां पर सार्वजनिक शौचालय अथवा पंचायत घरों से सम्बंधित प्रकरण में कोई विवाद हो, उन पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए निस्तारित कराया जाए। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि कोरोना बचाव से सम्बंधित निर्देशों का पालन न करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को बेहतर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश भी दिए

 

 

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक आर0 पी0 सिंह ने निर्देश दिए कि आसन्न ग्राम पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी को पूर्व, वर्तमान एवम् भावी प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली जाये एवम् पूर्व के विवाद/नव-सृजित विवादों का चिन्हीकरण कर लिया जाये। इन विवादों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि थाना एवम् ग्राम स्तर पर संभ्रांत व्यक्तियों की सूची का अद्यतन कर लिया जाये एवम् इनसे निरंतर संवाद किया जाये। पूर्व से चले आ रहे/नव-सृजित भूमि विवादो को नये सिरे से चिन्हित कर उनका स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाये एवम् विभिन्न माध्यमों से चिन्हित विवादों में निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों में सम्बंधित अधिकारी पूरी निष्पक्षता एवं तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। सूचना तंत्र को सक्रिय रखा जाए एवं सभी प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्यवाही अवश्य की जाय। भूमि विवादों से सम्बंधित प्रकरणों के तत्परतापूर्ण एवं पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण के सम्बन्ध में भी पुलिस अधीक्षक ने विस्तारपूर्वक निर्देश दिए।

 

 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा राजीव दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा सहित सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी उपास्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.