diwali horizontal

जोन-5 में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जुर्माना और कड़े निर्देश

0 68

जोन-5 में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जुर्माना और कड़े निर्देश

लखनऊ: नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने शुक्रवार सुबह जोन-5 क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और शहर की सफाई व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाबू कुंज बिहारी वार्ड और गुरु गोविंद सिंह वार्ड का दौरा किया गया, जहाँ सफाई कार्य, कूड़ा उठान और कार्यदाई संस्था के कामकाज की समीक्षा की गई। निरीक्षण में कई स्थलों पर लापरवाही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और कार्यदाई संस्था लॉयन एनवायरो पर ₹5,000 का अर्थदंड भी लगाया।निरीक्षण की शुरुआत चंदन नगर मार्केट के पास बने कूड़ा पड़ाव से हुई, जहाँ पुरानी कॉम्पैक्टर मशीन लंबे समय से खराब पड़ी थी और उपयोग में नहीं लाई जा रही थी। इससे कूड़ा इकट्ठा होकर आसपास फैल गया था। नगर आयुक्त ने जोनल सैनेटरी अधिकारी (ZSO-5) को मशीन को तत्काल RR विभाग भेजने और स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड में खराब मशीन या उपकरणों के कारण सफाई कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।इसके बाद नगर आयुक्त ने संत आशुदाराम आश्रम के पास एक खाली प्लॉट का निरीक्षण किया, जहाँ कूड़ा पड़ा पाया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लॉट को तुरंत साफ कराया जाए और आगे ऐसी स्थिति न बनने पाए इसके लिए निगरानी रखी जाए।राजकीय उद्यान वाली रोड, आलमबाग चौराहा और चंदन नगर सब्जी मंडी का निरीक्षण भी नगर आयुक्त ने किया। यहाँ कई स्थानों पर समय से झाड़ू न लगाने और कूड़े के उठान में देरी की शिकायतें मिलीं। नगर आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदाई संस्था लॉयन एनवायरो पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया और चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।गोविंद नगर वार्ड के निरीक्षण में आदर्श नगर क्षेत्र की बैकलेन और पार्कों में सफाई संतोषजनक पाई गई। इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।नगर आयुक्त आलमबाग बस स्टैंड पर भी पहुंचे, जहाँ एक निजी प्रतिष्ठान द्वारा आसपास गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने की शिकायत मिली। नगर आयुक्त ने मौके पर ही उस प्रतिष्ठान पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया और स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि दोबारा ऐसी स्थिति पाई गई तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा, “लखनऊ की स्वच्छता और सुंदरता हम सभी की जिम्मेदारी है। लापरवाही करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।”इस निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी श्री नंद किशोर, संबंधित पार्षद प्रतिनिधिगण और नगर निगम के जोन-5 के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.