diwali horizontal

पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय में आॅटोमेटिक मशीन का किया लोकार्पण

0 89

लखनऊ: आरएनएस राजधानी के बादशाहनगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय के पैथालॉजी विभाग में डॉ प्रसन्ना कुमार महानिदेशक रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने डॉ के श्रीधर ईडीएच रेलवे बोर्ड नई दिल्ली डॉ बीएन चौधरी प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक गोरखपुर आदित्य कुमार मण्डल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ एंव डॉ. अमरेन्द्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बादशाहनगर की उपस्थिति में एक आॅटोमेटिक मशीन का लोकार्पण किया गया इस नई मशीन की सुविधा से मरीजों को खून की विस्तृत जाँच जैसे लाइपेज एलडीएच. मईकोएलबुमिन सीआरपी क्वाईन्टिटेटिव आरए क्वाइन्टिटेटिव एलडीएल फासफोरस व आयरन आदि जाँच जोकि अब तक अनुबंधित प्रयोगशालाओं से करायी जाती थी वह सभी जाँच अब बादशाहनगर चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो जायेंगी।

इसके साथ ही इस विभाग के उन्नयन की आधारशिला भी रखी गयी जिसमें नई मशीनों के द्वारा विशेष जाँच एवं लाभार्थियों को उनके घर तक जाँच के सैम्पल एकत्रित करने एवं रिपोर्ट पहुँचाने की व्यवस्था की जायेगी महानिदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल में एचएमआईएस व्यवस्था का अवलोकन किया तथा  आवश्यक दिशानिर्देश दिये उन्होंने मण्डल चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी व बादशाहनगर व पालीक्लीनिक ऐशबाग से संबंधित सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.