
Donald Trump Oath Ceremony: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को भी न्योता मिला है। विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रही है।
विदेश मंत्रालय की ओर इसकी पुष्टि की गई है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को होने वाले अमेरिका नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. ट्रम्प-वेन्स उद्घाटन समिति की तरफ से भारत सरकार को न्योता आया है, जिसके बाद भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका जाएंगे.