diwali horizontal

भारत और अंतरराष्ट्रीय घटना इस हफ्ते में।

0 67

भारत और अंतरराष्ट्रीय घटना इस हफ्ते में।

1. कल लद्दाख के लेह में स्टेटहुड और संवैधानिक सुरक्षा को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद आज शुरू हुए सरकार का एक्शन, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया, सोनम वांगचुक को शुक्रवार को जोधपुर जेल शिफ्ट किया गया है. इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए थे. लद्दाख प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लेह जिले में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया है.

2. इंडियन एयरफोर्स अपने हवाई युद्ध कौशल में बड़ा बदलाव लाने का प्लान बना रही है. 2040 तक इंडियन एयरफोर्स 300 से 400 अनमैंड स्टील्थ विमान शामिल करने का लक्ष्य रख रही है. अनमैंड स्टील्थ विमान का मतलब ये है, कि वो विमान जो किसी इंसान के चलेगा. यह योजना 20 स्क्वाड्रन्स में पूरी की जाएगी और इसे मौजूदा 42 मैनड लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन्स से अलग रखा गया है. इन नए विमानों में मुख्य रूप से तीन प्रकार होंगे, लॉयल विंगमैन ड्रोन, टैक्टिकल स्टील्थ फाइटर बमर्स और भारी अनमैंड स्टील्थ फाइटर्स जेट, इनका उद्देश्य भारत की सुरक्षा और आसमान में अपनी ताकत को मजबूत करना है, खासकर सीमा पर चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के खिलाफ ये बहुत ही जरूरी साबित होंगे.

3. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। UNGA में इजरायली प्रधानमंत्री के भाषण से पहले कई देशों के प्रतिनिधि हॉल से बाहर चले गए। इसके बाद नेतन्याहू ने खाली सीटों के सामने भाषण दिया। आलोचकों और प्रदर्शनकारियों से घिरे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन ने अपने भाषण में दौरान पश्चिमी देशों पर भड़ास निकाली। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘पश्चिमी नेता दबाव में झुक गए होंगे। पर मैं आपको एक चीज की गारंटी देता हूं। इजरायल नहीं झुकेगा।’’ उन्होंने हमास को भी कड़ी चेतावनी दी।

 

4. हर जगह की तरह पाकिस्तान UN में भी झूठ बोलता है संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र किया और दावा किया कि मई में 4 दिन तक चले संघर्ष के दौरान 7 भारतीय विमान क्षतिग्रस्त हो गए थे. हालांकि पिछले महीने एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने कहा था कि भारतीय विमानों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था उन्होंने ट्रंप को बताया शांतिदूत

 

5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक और बड़ी घोषणा करते हुए फार्मा उत्पादों यानी दवाइयों के आयात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. यह टैरिफ 1 अक्टूबर से लागू होगा ये भारत पर Trump का चौथा हमला है, ट्रंप के नए टैरिफ का सबसे ज्यादा असर भारतीय उत्पादों पर पड़ेगा. ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि भारत अमेरिका को दवाओं के सबसे बड़े सप्लायर्स में से एक है. 2024 में भारत का कुल फार्मा निर्यात 12.72 बिलियन डॉलर था. इनमें से 8.7 अरब डॉलर की सप्लाई अमेरिका को गई थी. जबकि वहां से केवल 80 करोड़ डॉलर के फार्मा प्रोडक्ट्स भारत आते हैं.

 

6. UPSTF ने बड़ी कारवाई करते हुए गोरखपुर में जुबैर को ढेर कर दिया है. जुबैर पिछले दिनों हुई दीपक गुप्ता की हत्‍या में मुख्‍य आरोपी था. दीपक गुप्‍ता की पिछले दिनों पशु तस्‍करों ने हत्‍या कर दी थी. एसटीएफ ने इस हत्‍या के मुख्‍य आरोपी जुबैर को रामपुर में हुए एनकाउंटर में ढेर किया है. जुबैर पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा गया था. जुबैर कई मामलों में आरोपी था और फरार चल रहा था.

7. उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. इन प्रस्तावों में पर्यटन, शिक्षा, खनन, कृषि, बुनियादी ढांचा, और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों को मजबूत करने की योजनाएं शामिल हैं. यह फैसले राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.कैबिनेट मीटिंग में छात्रों और महिलाओं को लेकर रखा गया प्रस्ताव भी पास हो गया है. जिसके तहत दीपावली तक छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में एक-एक सिलेंडर बांटा जाएगा.

 

8. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. आईसीसी के इस फैसले को हालांकि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने चैलेंज किया है. एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में मिली जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित की थी PCB ने इसे राजनीति से प्रेरित बताकर शिकायत की थी।

 

9. RJD से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया. तेज प्रताप ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता दल से मिला जुला रखा है अब हर जगह सवाल है कि क्या तेज प्रताप अपनी बगावत से RJD को नुकसान पहुंचा पाएंगे?

 

10. अमेरिकी टेक कंपनी Microsoft ने ऐलान किया है कि कंपनी ने इजराइली आर्मी को दी जाने वाली कुछ सर्विसेज बंद कर दी हैं. दरअसल काफी समय से माइक्रोसॉफ्ट पर ये आरोप लगते रहे हैं कि कंपनी गाजा और वेस्ट बैंक में करोड़ों फिलिस्तिनीयों की जासूसी करने के लिए इज़राइल को AI और क्लाउड सर्विसेज प्रोवाइड कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.