diwali horizontal

भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया,

0 73

भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया,

India vs South Africa, 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया था. साउथ अफ्रीका ने 332 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए. हर्षित राणा के खाते में तीन विकेट आए. अर्शदीप सिंह दो विकेट लेने में सफल रहे.

भारत ने पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया. तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया था. साउथ अफ्रीका ने 332 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए. हर्षित राणा के खाते में तीन विकेट आए. अर्शदीप सिंह दो विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिए. साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीत्जके ने 72 रन की पारी खेली तो वहीं, मार्को यान्सन ने 70 रन बनाकर साउथ अफ्रीकी की उम्मीद को बनाए रखने की कोशिश की थी लेकिन आखिर में भारत ने मैच को रन से जीत लिया. भारत की ओर से विराट कोहली ने 135 रन, केएल राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 349 रन का स्कोर खड़ा किया था

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.