
लखनऊ:आरएनएस चंद्रिका देवी रोड पर स्थित जीसीआरजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के प्रांगण में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में नशा मुक्त समाज आंदोलन तथा नशा न करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर नई पीढ़ी के लोगों को नशा छोड़ो नशे से दूर रहो देश नशा मुक्त हो।इसके लिए नशा मुक्त समाज में शामिल होने के लिए हिंदुस्तान के सभी वर्ग के लोगों डॉक्टर अधिकारी कर्मचारी किसान मजदूर छात्र छात्राओं महिलाओं व्यापारियों सहित जनप्रतिनिधियों को भी इस आंदोलन से जुड़कर नशा मुक्त समाज बनाने और देश को बचाने का संकल्प लिया है।
राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा हिमाचल प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र पंजाब बिहार छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश झारखंड सहित कई अन्य प्रदेशों के अंर्तगत कई जनपदों स्कूलों में और गांव में अपने जीवन में नशा न करने का संकल्प लेते हुए संकल्प कर्ताओं ने नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का से जोड़कर नशा मुक्त समाज बनाने का निश्चय किया। इस अवसर पर कॉलेज में अध्ययनरत तकरीबन दो हजार से अधिक छात्र छात्राओं को किसी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलवाई गई।उन्होंने यह भी बताया कि नशा समाज के यह अभिशाप है, और कलंक भी है इससे मानव जीवन नष्ट हो जाता है। तथा आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है।
इसलिए लोगों को किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए जिससे समाज और राष्ट्र में उनकी अहम भूमिका हो सके इस अवसर पर जीसीआरजी के चेयरमैन डा.अभिषेक यादव ने भी नशा मुक्त करने की सभी उपस्थित नागरिकों को संकल्प दिलाया कार्यक्रम में संजय सिंह जगदंबा त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि सदाशिव जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम यादव राजकुमार लोधी केके अवस्थी कामता आलोक द्विवेदी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में जीसीआरजी ऑफ ग्रुप इंस्टिट्यूशन के महानिदेशक प्रो. एएन सिंह त्रिपाठी रजिस्ट्रार विवेक त्रिपाठी उप निदेशक अभिषेक कुमार तथा अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।