diwali horizontal

भारतीय-अमेरिकी सांसद जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनेंगे।

0 216

भारतीय-अमेरिकी सांसद जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनेंगे।

Zohran Mamdani:भारतीय-अमेरिकी सांसद जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युमो को हरा दिया है.

 

भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के बेटे जोहरान को मंगलवार रात को मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में विजेता घोषित किया गया. ममदानी की जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर हमला किया है. ट्रंप ने ममदानी का मजाक उड़ाते हुए पागल वामपंथी कहा है

 

ममदानी की जीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर की और लिखा, ”100 प्रतिशत वामपंथी पागल.” ट्रंप उन्हें कई बार निशाने पर ले चुके हैं. वहीं ममदानी ने ‘एक्स’ पर जीत के बाद लिखा, ”नेल्सन मंडेला के शब्दों में कठिन से कठिन कार्य भी तब तक असंभव लगता है, जब तक हम उसे पूरा नहीं कर लेते. मेरे दोस्तों, यह पूरा हो चुका है. और आप ही हैं जिन्होंने इसे पूरा किया है. मुझे न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए आपका डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गर्व है.”

 

पीएम मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं ममदानी

 

ममदानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभी तक कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने मई 2025 में यूयॉर्क फोकस के मंच से पीएम मोदी के लिए एक विवादित शब्द का इस्तेमाल किया था. ममदानी ने पीएम की तुलना बेंजामिन नेतन्याहू से की थी.

 

कौन हैं जोहरान ममदानी

 

ममदानी का जन्म युगांडा के कम्पाला में हुआ था और उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क सिटी में हुआ. जब वह सात साल के थे, तब अपने माता-पिता के साथ न्यूयॉर्क आकर बस गए थे. उनकी मां मीरा नायर ने ‘मानसून वेडिंग’ और ‘सलाम बॉम्बे’ जैसी फ़िल्मों के लिए प्रशंसा बटोरी है. क्वीन्स से राज्य विधानसभा सदस्य और मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी का विवाह ब्रुकलिन में रहने वाली सीरियाई मूल की कलाकार रमा दुवाजी से हुआ है.

 

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद का चुनाव इस साल चार नवंबर को होना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.