diwali horizontal

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विट्जरलैंड एवं पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है।

0 189

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विट्जरलैंड एवं पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है।

United Nations:संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने स्विट्जरलैंड को कड़ी फटकार लगाई है. स्विट्जरलैंड ने भारत से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने, अभिव्यक्ति और मीडिया की आजादी को बनाए रखने का आह्वान किया था.

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में त्यागी ने स्विट्जरलैंड के आरोपों को हैरान करने वाला और गलत जानकारी पर आधारित बताते हुए खारिज कर दिया.

घरेलू मुद्दों पर ध्यान दे स्विट्जरलैंड

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सेशन की 5वीं बैठक में भारतीय राजनयिक ने कहा, ‘UNHRC की अध्यक्षता स्विट्जरलैंड के पास है, इसलिए उसके लिए यह और भी अहम है कि वह काउंसिल का समय ऐसे बयानों पर बर्बाद करने से बचे जो साफ तौर से झूठे हैं. भारत की असलियत के साथ इंसाफ नहीं करते हैं. उन्होंने स्विट्जरलैंड को अपनी घरेलू चुनौतियों फोकस करने की नसीहत दी और नस्लवाद, भेदभाव और विदेशियों से नफरत जैसे मुद्दों की ओर इशारा किया.

 

क्षितिज त्यागी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े, सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण और जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्विट्जरलैंड की इन चिंताओं का हल खोजने में मदद के लिए तैयार है. क्योंकि हम बहुलवाद को सभ्यतागत रूप से अपनाते आए हैं.

 

भारत की पाकिस्तान को कड़ी फटकार

 

क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को भी कड़ी फटकार लगाई है. अपने तीखे भाषण में उन्होंने इस्लामाबाद को झूठ का ‘डंपिंग ट्रक’ बताया और पाकिस्तान को एक असफल देश करार दिया जो अस्थिरता और खैरात पर पल रहा है.’

Leave A Reply

Your email address will not be published.