
इण्डियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने शिमला और मनाली की वादियों की सैर का पैकेज तैयार किया है।
लखनऊ : इण्डियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने शिमला और मनाली की वादियों की सैर का पैकेज तैयार किया है। आईआरसीटीसी 26 फरवरी से इस सफर की शुरूआत करेगा। सात रात और आठ दिन के इस पैकेज में यात्रियों को चण्डीगढ़, शिमला और मनाली तीनों जगह की वादियों को खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी यात्रियों को चण्डीगढ़ में रोज गार्डन, राक गार्डन, सुखना लेक, शिमला में पिन्जोर गार्डन, कुफरी एवं मॉल रोड तथा मनाली में हिडिम्बा मंदिर, मनु मंदिर और वशिष्ठद्द मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में स्थानीय भ्रमण एयर कंडीशन और नॉन एयर कंडीशन वाली बसों से होगा। यह पैकेज 26 फरवरी से शुरू होकर पांच मार्च तक चलेगा।
आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक पर्यटन आनंद सरोज पांडेय के मुताबिक इसके लिए दो व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 29,600 रुपये और तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति 28,200 रुपये का पैकेज मूल्य निर्धारित किया गया है। इसकी बुकिंग के लिए यात्रियों को गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करानी होगी