diwali horizontal

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों का हंगामा

0 58

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों का हंगामा

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन की कई उड़ानें अचानक रद्द हो जाने से यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द होने की कोई अग्रिम सूचना नहीं दी, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का असर देश के कई हवाई अड्डों पर दिखाई दिया। जम्मू से दिल्ली जाने वाली उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हुई, जबकि पुणे एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को बिना पूर्व सूचना के फ्लाइट रद्द या री-शेड्यूल होने की समस्या झेलनी पड़ी। पुणे के यात्री सतीश काले ने बताया कि उनकी सुबह 7 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन न तो देरी की जानकारी दी गई और न ही रद्दीकरण की सूचना।

एक अन्य यात्री ने बताया कि पहले मुंबई से कोलकाता की सीधी उड़ान रद्द हुई, बाद में उन्हें चेन्नई के रास्ते भेजा गया, और अब पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता वाली उड़ान भी रद्द कर दी गई है।

यात्रियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनकी उड़ानें आज संचालित होंगी या नहीं। कई यात्रियों ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि एयरलाइन संचालन को सामान्य कराया जाए। एयरलाइन की ओर से उड़ानों के सामान्य होने की कोई स्पष्ट समयसीमा अभी तक नहीं बताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.