diwali horizontal

प्रियंका गांधी ने CM योगी पर साधा निशाना यूपी में गायों को जिंदा दफनाने के मामले में मोदी से मांगा जवाब

0 115

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि यूपी के बांदा जिले में गायों को जिंदा गाढने की घटना क्रूरता की पराकाष्ठा है और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को इस आपराधिक मामले में यूपी सरकार से जवाब मांगना चाहिए। प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए पूछा, योगी आदित्यनाथ जी, आपकी सरकार के प्रशासन ने बांदा में सैकड़ों जिंदा गायों को दफना दिया

आपकी सरकार में गौशालाओं में गौ माता क्रूरता एवं अमानवीयता का शिकार हैं। उन्होंने इस मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने को आग्रह किया और कहा, नरेंद्र मोदी जी आज आप यूपी में हैं। क्या आप गौशालाओं की दुर्दशा पर उप्र सरकार से जवाबदेही मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कई गायों को मिट्टी और पत्थर में जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.