diwali horizontal

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, उज्जवल और समृद्ध उत्तर प्रदेश का संदेश दिया

0 51

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, उज्जवल और समृद्ध उत्तर प्रदेश का संदेश दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री ने कहा कि दीपावली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और यह आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।मंत्री नन्दी ने बताया कि जैसे प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे और नगर को रोशनी से सजाया गया, वैसे ही आज अयोध्या दीपोत्सव के प्रकाश से जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में अंधकार मिटाकर विकास, तरक्की और खुशहाली का प्रकाश फैला रही है।मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश आज औद्योगिक विकास और आर्थिक उन्नयन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ विरासत का संरक्षण करते हुए आम नागरिक को विकास से जोड़ रही है। दीपावली के इस पावन पर्व पर उनका संदेश है कि प्रदेश का हर नागरिक सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य का अनुभव करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.