diwali horizontal

राज्य विद्युत सेवा आयोग की भर्ती में बचे पदों पर जानकारी मांगी

0 190

 

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उ.प्र. राज्य विद्युत सेवा आयोग की 260 स्टेनोग्राफर व 2530 कार्यालय सहायकों की भर्ती मे बचे पदों को भरने की मांग में दाखिल याचिका पर आयोग व राज्य सरकार से एक सप्ताह में जानकारी मांगी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने संत कबीर नगर के सत्यम शर्मा व सात अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों के अधिवक्ता एमए सिद्दीकी का कहना है कि याचियों ने लिखित परीक्षा व टाइप टेस्ट में कट आफ अंक के बराबर अंक अर्जित किए हैं और भर्ती के बाद 29 पद खाली थे। हाईकोर्ट के आदेश पर कुछ भरे गए लेकिन अब भी 17 पद रिक्त हैं। कहा गया कि पड़ खाली होने और योग्य होने के बावजूद याचियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.