
कानपुर : घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आए युवक ने 50 रुपये का लालच देकर मासूम को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे भाई को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कानपुर देहात के थाना देवराहट के गांव लखनापुर निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ लल्लू (45) पुत्र विशराम सिंह यादव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में मामा के घर आया था।
बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे गांव की रहने वाले किसान की पांच वर्षीय पुत्री घर से निकली थी। भाई ने पुलिस को बताया कि घात लगाए बैठे ब्रजेश ने बहन को दबोच लिया और लाही के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मासूम को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। सीओ रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि,आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।