diwali horizontal

ईरान को रूस से MiG-29 लड़ाकू विमानों का नया जत्था मिलने से ईरान और शक्तिशाली हो गया। अब इसराइल की खैर नहीं

0 287

ईरान को रूस से MIG-29 लड़ाकू विमानों का नया जत्था मिलने से ईरान और शक्तिशाली हो गया। अब इसराइल की खैर नहीं

तेहरान: ईरान को रूस से MiG-29 लड़ाकू विमानों का नया जत्था मिला है। इससे ईरान की हवाई शक्ति में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है। MiG-29 डबल इंजन वाला एयर सुपीरियॉरिटी फाइटर जेट है। यह न सिर्फ लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है, बल्कि दुश्मन के लड़ाकू विमानों को हवा में मार गिराने में भी सक्षम है। MiG-29 को इजरायल के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है, क्योंकि इससे मध्य पूर्व में शक्ति समीकरण बदल सकता है। अभी एक दिन पहले ही ईरान ने अपनी पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करने का ऐलान किया है, जो अमेरिका तक मार करने में सक्षम है।

ईरान के दीदेबान समाचार पोर्टल से बात करते हुए ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य अबुलफजल जोहरेवंद ने कहा कि इन विमानों को शिराज में तैनात किया गया है। हालांकि, उन्होंने इसे ईरान की सुरक्षा के लिए कम समय का समाधान बताया। उन्होंने कहा कि ईरान को अधिक उन्नत सुखोई Su-35 विमानों के आगमन का इंतजार है। ईरान ने रूस के साथ SU35 विमानों को लेकर एक करार किया है,

हालांकि इनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। ईरान को MiG-29 लड़ाकू विमान मिलने की घोषणा रूसी और चीनी सैन्य उपकरणों की डिलीवरी के  बीच आई है।

रूस-चीन से हथियार खरीद रहा ईरान

सांसद जोहरेवंद ने कहा कि ईरान को MiG-29 के साथ रूस की S-400 मिसाइल सिस्टम और चीन की HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी बड़ी संख्या में प्राप्त होगा। जोहरेवंद के हवाले से कहा गया कि “एक बार ये हथियार पूरी तरह से तैनात हो जाएं, तो हमारे दुश्मन ताकत की भाषा समझ जाएंगे।” उनका संकेत इजरायल और अमेरिका की तरफ था, जिन्होंने इसी साल ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमला कर उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.