diwali horizontal

इटौंजा: नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

0 243

 

लखनऊ : इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित महोना पहाड़पुर नहर में उतराता हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हडकंप मच गया। शव को उतराता देख वंहा के स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। बता दें मौके पर पहुंची पुलिस शव को नहर से बाहर निकालने के बजाए मूकदर्शक बनी रही। 2 घंटे बीतने के बाद भी शव को बाहर नहीं निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, नहर में मिलने वाला अज्ञात शव पुरूष का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन शव की कोई भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बता दें मंगलवार सुबह पहाड़पुर नहर में ग्रामीणों ने एक अज्ञात का शव उतराते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उतराता शव पुरूष का बताया है। उसने सफ़ेद रंग का कुर्ता पहन रखा था। आशंका जताई गई कि उसकी हत्या कर शव नहर में डाला दिया गया। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी

Leave A Reply

Your email address will not be published.