diwali horizontal

जानकीपुरम: बाजार में लॉकडाउन का दुकानदार कर रहे उल्लंघन, संक्रमण का खतरा 

0 199
लॉकडाउन पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरे अधिकारी
लखनऊ :  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हर शनिवार और रविवार को प्रदेश को बंद रखने का फैसले किया है। जिसमें प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी रहेगी। यूपी में प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को स्वच्छता, सेनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इन कार्यों से जहां कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से लॉकडाउन का शख्ती से पालन कराने के लिए मुख्यमंत्रा योगी आदित्यनाथ के आदेशनुसार लखनऊ के आला अधिकारी राजधानी के सड़कों पर निकल कर चेकिंग अभियान के चलाकर शहर के हर चौराहों का जायजा ले रहे है।
जहां एक दूरसे क्षेत्र के आला अधिकारी लॉकडाउन का शख्ती से पालन कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं जानकीपुरम थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की दुकानें नहीं बंद करवा पा रहे हैं। शहर के अन्य क्षेत्रों में सुबह से खुलने वालें बाजार में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। शुक्रवार को सुबह आला अधिकारियों ने शहर में भ्रमण किया और सब्जी मंडी, दवा की दुकानें तथा बैंकों के बाहर लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
लाॅकडाउन के बाद भी खुली रही दुकानें
इधर साप्ताहिक लॉकडाउन के समय जानकीपुरम इलाके के अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार अब नियमों का पालन कराने में ढीले पड़ने लगे है। जानकीपुरम थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में दुकानें नहीं बंद करवा पा रहे हैं। जिस कारण लोगों में कोरोना संक्रमण का भय सताने लगा है। जानकीपुरम में बाजार सहित अन्य चौक-चौराहे पर लोगों की भीड़ इसका गवाह बना हुआ है। जानकीपुरम चौक-चौराहे पर लॉकडाउन का पालन कराने के बजाए पुलिसकर्मी केवल मुख दर्शक बनकर सिनेमा देख रहे है।
चेकिंग के नाम पर केवल फोटो खिंचवा कर अतिरिक्त थाना प्रभारी अधिकारियों को कार्य में कर्मठता दिखाते रहे। चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहने के बाबजूद भी सड़कों पर लोगों की दिखाई दी। आलम यह है, कि यहां पर दर्जनों व्यवसायी बिना भय के अपनी अपनी दुकान खोलकर व्यवसाय करने में जुटे रहते है। जिसमें पूड़ी सब्जी के साथ-साथ फैब्रिकेटर की भी दुकानें खुली रही। दुकान खुलने के कारण लोग अपने जरुरत के समानों के लिए दुकान पहुंच जाते हैं। जहां सोशल डिस्टेंस की भी धज्जिया उड़ाई जा रही है। शनिवार को सुबह कही भी दंडाधिकारी एवं पुलिस की तैनाती नहीं देखी गई। अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार से पूछने बाद पुलिस की एक गश्ती वाहन साइरन बजाते करीब 9 बजे बाजार भ्रमण करने भेजा गया। बावजूद बाजार में भीड़ यथावत रही
Leave A Reply

Your email address will not be published.