diwali horizontal

सविता समाज युवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जयन्ती

0 161

लखनऊ : सविता समाज युवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती जननायक कर्पूरी पार्क, सेक्टर-एच0, नीरा नर्सिंग होम में धूमधाम से मनायी गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सविता युवा संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा व समाजसेवी प्रहलाद नन्द के जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर की। साथ ही उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान के संस्थापक स्व0 अनूप वर्मा को भी श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में सविता युवा संस्थान के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री प्रभात कुमार, महासचिव हरिशंकर नन्द, संगठन मंत्री विमल कुमार नन्द, कोषाध्यक्ष राम सुमिरन व विधिक सलाहकार चन्द्रशेखर आजाद ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताये हुये रास्ते पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी हमारे समाज के ही नहीं अपितु सभी पिछड़ी जाति के नेता थे। उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने आये हुये सभी साथियों को स्वागत करते हुये कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी सभी के प्रिय नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा लगा दिया। उनके त्याग व कर्तव्यनिष्ठा से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। पंकज शर्मा ने सविता समाज युवा संस्थान के संस्थापक स्व0 अनूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि स्व0 वर्मा सदैव समाज को एकजुट बनाये रखने का प्रयास किया। आज उन्हीं के प्रयासों से हमसब लोग साथ यहां पर इक्ट्ठा हुये है।

महासचिव हरिशंकर नन्द ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताये हुये रास्ते पर चलने की बात कही। अनुभव सांस्कृति दल के राजेश कुमार त्रिपाठी व सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में सपा नेता संजय विद्यार्थी, भानु प्रताप सिंह, एस0पी0 नन्द, बुद्धप्रकाश, संजय शर्मा, विजय वर्मा उर्फ मोनू, मोनू शर्मा, सूरज शर्मा, कौशल किशोर, परविन्दर व समाज के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम में एम0.सी0ई0ए0, नन्द प्रेरणा स्रोत व नन्द युवा वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.