diwali horizontal

जनता जनार्दन इंटर कालेज तेरह स्वर्ण पदक जीत बना अव्वल

0 65

जनता जनार्दन इंटर कालेज तेरह स्वर्ण पदक जीत बना अव्वल

कुशीनगर:  पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन बडा ही शानदार रहा, जहाँ जनता जनार्दन इंटर कालेज पेमली के खिलाडियों ने तेरह स्वर्ण पदक जीत कर पूरे तहसील में अपना परचम लहराया वहीं मेजबान पंचायत इंटर कालेज बोदरवार दस स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट कालेज लक्ष्मीगंज आठ स्वर्ण पदक के साथ तीसरे पायदान पर रहा.

दूसरे दिन खेल कार्यक्रम का शुभारम्भ पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंडित गोविंद मिश्रा ने भाला फेंक कर किया.
शुक्रवार को खेल के दूसरे दिन जनता जनार्दन इंटर कालेज पेमली के खिलाडियों का दबदबा रहा.बालक और बालिकाओं ने अंडर 14 से अंडर 19 तक कुल तेरह स्वर्ण पदक जीत कर कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के शासकीय व अशासकीय इंटर कालेजों में अपना परचम लहराया. वहीं तहसील स्तर की मेजबानी कर रहा पंचायत इंटर कालेज बोदरवार दस स्वर्ण पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया. आठ स्वर्ण पदक जीतकर तिसरा स्थान हरिराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर कालेज लक्ष्मीगंज को मिला. जबकि चार स्वर्ण पदक जीतकर गौतम सिंह इंटरमीडिएट कालेज कारितीन चौथे मुकाम पर रहा, सच्चिदानंद इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज, श्री गंगा बक्श कानोरिया इंटर कालेज कप्तानगंज,जेपी इंटरमीडिएट कालेज कप्तानगंज को खाली हाथ लौटना पडा.दूसरे दिन समापन समारोह कार्यक्रम का संचालन गेम टीचर अरविंद श्रीवास्तव ने किया. उपस्थित खिलाडियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गोविन्द मिश्र ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है. जो खिलाडी आज पदक पाने से चूका है वही कल का विजेता बनेगा. उन्होंने जीते हुए खिलाडियों को जनपद स्तरीय प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की अग्रिम शुभकामना दी. इस अवसर पर जनार्दन निषाद, वीरेंद्र पटेल, शिवानंद, कुसुम देवी, अमित पांडेय,अमित सिंह, श्याम जी सहित सभी विद्यालयों के गेम टीचर उपस्थित रहे.
Leave A Reply

Your email address will not be published.