diwali horizontal

JEE Exam 2020: लखनऊ में रविवार को 40% ने दी परीक्षा, आसान रहा पेपर

0 225

 

देश :  के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में अंतिम दिन रविवार को भारी गिरावट आई। उपस्थिति गिरकर 60% तक पहुंच गई

परीक्षा की पहली पाली के लिए 1124 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था । इसमें 742 यानी करीब 66 प्रतिशत ही पेपर देने पहुंचे। वहीं दूसरी पाली में यह संख्या गिरकर 60 प्रतिशत रह गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी पाली में 1127 को पेपर देना था । 444 अनुपस्थित रहे। बता दें कि इस परीक्षा की शुरुआत 1 सितंबर को की गई थी। राजधानी में परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए। परीक्षा के पहले दिन करीब 44 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। 6 दिन तक चली इस परीक्षा में रविवार को दूसरी सबसे कम उपस्थिति दर्ज की गई । परीक्षार्थियों ने बताया कि मैथ्स भाग से 25 प्रश्न पूछे गए, जिसमे से 5 न्यूमेरिकल के थे। केमेस्ट्री की तुलना में मैथ्स के पेपर के न्यूमेरिकल ज्यादा लंबे थे

कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री, कॉम्प्लेक्स नंबर्स, क्वैड्रैटिक इक्वेशन, इंटीग्रल कैलकुलस, थ्री डी और ट्रिग्नोमेट्री से प्रश्न पूछे गए। पिछले पेपर के मुकाबले इस बार प्रश्न कुछ आसान सवाल पूछे गए। पेपर एनसीईआरटी टेक्स्ट बुक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान को कवर करता था। मैथ्स की तुलना में कुल मिलाकर फिजिक्स का पेपर मध्यम था

पुलिस ने नहीं चलने दी ऑटो, काटे 15 के चालान

 

रविवार को लॉकडाउन में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मंजूरी दी गई थी। इसका पुलिस प्रशासन को आदेश नहीं मिलने से रविवार को ऑटो का संचालन बंद रहा। बदले में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा ऑटो का बाराविरवा चौराहे पर कृष्णानगर पुलिस ने जबरन चालान काट दिया। पुलिस की इन मनमानी के खिलाफ ऑटो मालिकों में गुस्सा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.