diwali horizontal

झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ खबर लिखना पत्रकार को पड़ा महंगा

0 194

दंबगो ने पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ कर जान से मारने की दी धमकी
पत्रकारों के साथ इस तरीके की बदसलूकी कब तक चलेंगे यह बड़ा सवाल
मामले को लेकर पत्रकारों में आक्रोश धरना प्रदर्शन करने की कही बात

बाराबंकी :  योगी सरकार भले ही नई नई गाइडलाइन जारी कर पत्रकारों को सुरक्षा देने की बात कर रही हो लेकिन यह गाइडलाइन हवा हवाई ही साबित होती हुई नजर आ रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण कहीं भी किसी भी समय देखा जा सकता है, अगर पत्रकारों के उत्पीड़न की बात किया जाए तो पत्रकार लगातार उत्पीड़न का शिकार होते रहे, कई बार तो यह भी देखने को मिला कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की बीच चैराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार गाइडलाइन ही जारी कर पत्रकारों की हितैषी बनने की कोशिश कर रही है, फिलहाल ताजा मामला बाराबंकी से सामने आया है जहां पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को बुरी तरह गाली दी है।

धमकी देने वाला अज्ञात अपने आपको स्वास्थ्य मंत्री का स्टेनो तो कभी बताता है जिला मीडिया प्रभारी दंबगो की धमकी रिकॉर्डिंग भी काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश रावत जो सतरिख थाना क्षेत्र के जैनाबाद बबुरिहा के रहने वाले हैं सतीश रावत का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबर लिखी थी उसी से खुन्नस खाए एक डॉक्टर ने बुरी तरह गाली दी है या फिर धमकी दिलवाई है फिलहाल इस धमकी में साफ तौर पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के साथ-साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है ,जिसकी निंदा चारों तरफ हो रही है, फिलहाल इस संबंध में पत्रकारों में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है, वही पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में संबंधित थाना समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है कार्यवाही की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.