
उन्नाव : पत्रकार भानू सिंह चन्देल ने तीन सैकड़ा जरूरतमन्द लोगो को कम्बल व अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित.सलेमपुर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर व शीतलहर मे कड़ाके की ठंड के माहौल मे जरूत मंदो लोगो को कम्बल व सम्मानित जनों को अंग वस्त्र भेंट कर पत्रकार ने पेश की इंसानियत की मिशाल,अगर जज्बा हो जरूरत मन्द की मददत का तो उसके लिए कोई दिन समय या मौसम या फिर कोई पद प्रतिष्ठा मायने नही होती है अगर कुछ मायने होता है तो वो है इंसानियत का परिचय जिसे पत्रकार ने जनता के सामने पेश किया है इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के जिला ब्यूरो चीफ भानू सिंह चन्देल जो अपनी बेबाक निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने व पहचाने जाते है मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक मिसाल कायम की है जनपद की विकास खण्ड मियागंज की ग्राम पंचायत सलेमपुर के ग्राम गुमानी खेड़ा के मूल निवासी पत्रकार ने नव निर्मित पंचायत भवन के प्रांगण मे मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का विशाल आयोजन किया।
आयोजन मे मुख्य अतिथि सफीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक बंम्बा लाल दिवाकर बांगरमऊ विधानसभा से भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार,रसूलाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन व चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी,माखी थानाध्यक्ष पवन सोनकर सहित भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीतेश सिंह भाजपा नेता व ग्राम प्रधान पुत्ती लाल गौतम,पूर्व सैनिक अकबाल बहादुर सिंह, फौजी संकठा सिंह,फौजी आदेश सिंह,सज्जन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुवे स ग्राम पंचायत सलेमपुर के तीन सैकड़ा लोगो को यथा ऊँचीत स्थान देते हुवे करीब 201 जरूरत मंद लोगो को कम्बल वितरित किये गए , 101 सम्मानित जानो को गौछा भेंट किया गया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथियो को अंग वस्त्र के रूप मे साल पहनाकर उनको सम्मानित किया वही ब्राम्हण गुरु जनों को अंग वस्त्र के साथ मुद्रा दान कर उनका पत्रकार भानू सिंह चन्देल ने आशीर्वाद भी लिया स कार्यक्रम मे उपस्थित पत्रकार बन्धुओ को भाजपा के दोनों विधायको व भानू सिंह चन्देल ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत कर उनको सम्मानित किया।
जिसमे भाजपा विधायको ने भाजपा की नीतियों व रीतियों को जनता के बीच पहुँचा कर उनको जागरूक करने के साथ कार्यक्रम के आयोजक भानू सिंह चन्देल के द्वारा किये गए सराहनीय कार्य की जमकर सराहना करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही खिचड़ी भोज के अवसर पर करनी सेना की टीम ने पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ग्राम पंचायत सलेमपुर के गांव गुमानी खेड़ा मे हुवे इस आयोजन से गरीब जरूत मन्द लोगो को कम्बल पाकर उनके चेहरों पर खुशी की झलक देखने को भी मिली स हर कोई पत्रकार के इस इंसानियत वाले रूप की सराहना कर रहा था खिचड़ी भोज के इस आयोजन मे करीब तीन सैकड़ा लोगो ने भोज कर मकर संक्रांति का आन्नद भी लिया।