diwali horizontal

पत्रकार नसरुल्लाह अंसारी हुए सुपूर्दे खाक।

0 193
  • कुशीनगर: कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सपहा अंसारी टोला के पत्रकार नसरुल्लाह अंसारी पुत्र मरहूम इश मोहम्मद अंसारी अस्थाई निवासी थे पत्रकार नसरुल्लाह अंसारी कई अखबारों में सेवा दे चुके थे

 

वर्तमान में नसरुल्लाह अंसारी निष्पक्ष दैनिक के ब्यूरो चीफ थे शनिवार को किसी काम के लिए हाटा की तरफ गए थे शनिवार को दिन में तकरीबन 11:00 बजे मथौली से कप्तानगंज की तरफ बाइक से आ रहे थे लक्ष्मी नारायनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनके ब्रेन में काफी चोट आ गई साथ ही एक हाथ भी टूट गया आनन-फानन में उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिए मेडिकल पहुंचने से पहले ही पत्रकार नसरुल्लाह अंसारी मौत की गोद में सो गए देर रात उन्हें घर लाया गया इतवार यानी 26 जनवरी को तकरीबन 2:00 बजे सुपूर्दे खाक किया गया गांव के लोगों तथा उनके घर वालों का प्रशासन से अपील है कि अज्ञात वाहन का पता कर उचित कार्रवाई करें उनके जनाजे में काफी भीड़ देखने को मिली पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई सभी पत्रकार बन्दु उनके आत्मा के शांति के लिए दुआ कर रहे हैं लोगों का कहना है कि समय ने एक अच्छे पत्रकार को खो दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.