diwali horizontal

पत्रकार के चचेरे भाई का निधन, नहीं रहें दादा भाई!

0 178

बछरावां रायबरेली :  स्थानीय कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद मिश्रा के चचेरे बड़े भाई अनूप कुमार मिश्रा उर्फ दादाभाई का लंबी बीमारी के बाद हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दादा भाई काफी समय से बीमार चल रहे थे उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है लंबी बीमारी के चलते बीती रविवार की सुबह 4:00 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से उनके निज निवास देवपुरी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 12:00 बजे देवपुरी में ही कर दिया गया। दादा भाई के निधन पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शशिकांत मिश्रा, बृजेश कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान देवपुरी, सतीश टाइगर, मनोज कुमार मिश्रा, विजय मिश्रा, वाजिद बादशाह, हरनाम चौधरी सहित पत्रकार साथी विष्णु कांत श्रीवास्तव, टी एन मिश्रा, रमेश कुमार बाजपेई, चंद किशोर चौधरी, अंकुर चौधरी, राहुल मिश्रा, ऋषि मिश्रा, अमित मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए बताया की दादा भाई बहुत ही सामाजिक व व्यवहारिक व्यक्ति थे, उनके निधन ने क्षेत्र के एक मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.