diwali horizontal

तमकुहीराज में पहुंची ज्योति कलश रथ यात्रा, नगर भ्रमण कर दिया आध्यात्मिक चेतना का संदेश!

0 65

तमकुहीराज में पहुंची ज्योति कलश रथ यात्रा, नगर भ्रमण कर दिया आध्यात्मिक चेतना का संदेश!

तमकुहीराज कुशीनगर: कुशीनगर में तीन अक्टूबर से चल रही है रथ यात्रा तमकुही राज में पहुंची ज्योति कलश रथ यात्रा, नगर भ्रमण कर दिया आध्यात्मिक चेतना का संदेश

, गायत्री परिवार के सैकड़ों वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष तथा गुरुजी के आध्यात्मिक शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में शांतिकुंज, हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा शनिवार को तमकुही पहुंची। यात्रा ने नगर भ्रमण कर जनमानस को अध्यात्म, सेवा और संस्कार के लिए प्रेरित किया।यह यात्रा गांवों, नगरों में लोगों को नशामुक्त , स्वच्छता ,पर्यावरण संरक्षण, नैतिक शिक्षा और वैचारिक क्रांति के लिए जागरूक कर रही है।
इस यात्रा का शुभारंभ 8 जून को शांतिकुंज, हरिद्वार से और 13 जून से वाराणसी से वाराणसी ज़ोन के 20 ज़िलों में क्रमवार किया गया है। अब तक यह यात्रा वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, देवरिया होते हुए 3 अक्टूबर को कुशीनगर जनपद में प्रवेश कर चुकी
इसके बाद यात्रा तमकुही राज स्थित गायत्री धर्मशाला ज्योतिकलश यात्रा लेकर आए गायत्री परिव्राजकों ने सैकड़ों गायत्री परिजनों के साथ नगर भ्रमण किया तथा सायं गायत्री धर्मशाला मंदिर पर दीप यज्ञ किया। इस दौरान नगरवासियों को मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का संदेश दिया गया।
यात्रा का नेतृत्व शांतिकुंज, हरिद्वार से आए टोली नायक धनंजय शास्त्री, अवधेश कुमार, जयप्रकाश पाल एवं मेवालाल कर रहे हैं, जो रथ के साथ लगातार यात्रा में सम्मिलित हैं।इस  अवसर पर परशुराम शर्मा जी, यात्री जी , रामाश्रय कुशवाहा, अमर नाथ, धन्नजय शास्त्री जी, मेवालाल द्वारा दीपयज्ञ कराया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार तमकुही राज के वरिष्ठ परिजन रमेश चन्द्र गुप्ता, नन्द प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सोनी जी, अशोक कुमार राय जी, राम रक्षा यादव जी, रामाश्रय कुशवाहा जी, अखिलेश्वर राय जी, गायत्री परिवार सेवरही के वरिष्ठ परिजन हरदयाल मिश्रा जी, गायत्री परिवार फाजिलनगर के वरिष्ठ परिजन त्रिवेणी सिंह जी, डॉ राम एकबाल कुशवाहा जी, मुनींद्र जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा दीप दान किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.