diwali horizontal

ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज कबड्डी व बॉलीबाल प्रतिस्पर्धा का किया गया आयोजन

0 126

लखनऊ : उप निदेशक, युवा कल्याण सी.पी. सिंह ने बताया कि आज दिनांक 17 दिसम्बर, 2021 को युवा कल्याण व प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने चार दिवसीय राज्य स्तरीय खुली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के तहत कबड्डी व बॉलीबाल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम चौक, लखनऊ में कराया , जिसमें समस्त 06 जोन-आगरा, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज, झांसी व लखनऊ से चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।

सिंह ने बताया कि महिला वर्ग व पुरूष वर्ग में कबड्डी़ में आगरा जोन ने बरेली जोन को हराकर विजयी रहा। बॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा में महिला वर्ग में प्रयागराज ने लखनऊ को हराकर विजयी रहा। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में आगरा जोन ने लखनऊ जोन को हराकर विजयी रहा। पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग के उप निदेशक सी0पी0 सिंह, शिल्पी पाण्डेय, मेघना सोनकर ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.