
कैसरबाग पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार
लखनऊ, 24 अगस्त: कैसरबाग थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, थाना कैसरबाग की टीम शुक्रवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि ओढियन ढाल के पास दो लड़के आपस में झगड़ रहे हैं।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विशाल सिंह अपने हमराह कांस्टेबल अक्षय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष—रिषभ शुक्ला पुत्र स्व. राकेश शुक्ला निवासी नादा वाली गली खजुआ, थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र लगभग 25 वर्ष और दीपक सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी राजभवन कालोनी सर्वेंट क्वार्टर थाना हजरतगंज, मूल निवासी माल रोड अमृतसर पंजाब उम्र लगभग 22 वर्ष—उग्र होकर आमदा फौजदारी करने लगे।दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वे शांत नहीं हुए और संभावित संज्ञेय अपराध की आशंका बनी, तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना कैसरबाग की टीम, विशेष रूप से उपनिरीक्षक विशाल सिंह और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल रहे।
